जयपुर। नवरात्र में इंद्रगढ़ बीजासन माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। माता रानी का विशेष शंगार कर नयनाभिराम झांकी सजाई जा रही है। माता की आरती में बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में माता के दर्शन मात्र से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। माता रानी का मंदिर पहाड़ी पर स्थित है।सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों का आना जारी रहता है।