
राजस्थान में बांग्लादेशी व रोहिंग्या के निष्कासन को लेकर सख्ती, जिलों में टास्क फोर्स व होल्डिंग सेंटर स्थापित होंगे
Illegal Immigrants: जयपुर। हाल ही में हुए पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र राज्य सरकार ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी के तहत अवैध प्रवासियों पर निगरानी और कार्यवाही को लेकर यह सख्त निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
राजस्थान सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और म्यांमार (रोहिंग्या) नागरिकों के निष्कासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और मजिस्ट्रेटों को नवीन दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक जिले में विशेष टास्क फोर्स तथा होल्डिंग सेंटर की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, आनंद कुमार ने बताया कि यह दिशा-निर्देश भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, निरूद्धीकरण और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।
Updated on:
8 May 2025, 8:18 PM IST
Published on:
8 May 2025, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.