27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Housing Scheme: चूक मत जाना मौका, घर खरीदने की सोच रहे हैं, 50% की छूट के साथ आया सुनहरा ऑफर

Housing Scheme 2025: राजस्थान में आवास का सपना होगा साकार: 50% तक की छूट पर मिलेंगे फ्लैट और मकान, 6 से 28 मई तक लगेंगे शिविर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 5 May 2025, 8:18 PM IST

Rajasthan Housing Board Big Decision Housing Flats Registration Last Date Extended till 15 July

राजस्थान आवासन मंडल का बड़ा फैसला

Rajasthan Housing Board: जयपुर। राजस्थान में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। राजस्थान आवासन मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में शिविर लगाकर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट पर मकान और फ्लैट उपलब्ध कराने जा रहा है। यह शिविर 6 मई से शुरू होकर 28 मई तक जयपुर, कोटा, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में आयोजित किए जाएंगे।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न आय वर्गों के लिए पहले से निर्मित मकान और फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। जयपुर में जोबनेर रोड स्थित महला आवासीय योजना में 6 और 7 मई को शिविर लगाकर फ्लैट बेचे जाएंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 4 लाख 70 हजार 500 रुपये है। डॉ. शर्मा ने बताया कि अन्य शहरों में भी विशेष छूट के साथ ये आवासीय संपत्तियाँ उपलब्ध रहेंगी।


शिविर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

• 6-7 मई: जयपुर (महला), बाड़मेर (मगरा), कोटा (चोमहेला)
• 13-14 मई: जोधपुर (विवेक विहार, कूड़ी भगतासनी), कोटा (छीपाबड़ौद)
• 20-21 मई: कोटा (छबड़ा, मांगरोल), भीलवाड़ा (सुवाणा), प्रतापगढ़
• 27-28 मई: बांसवाड़ा (परतापुर), नैनवा

यह भी पढ़ें: E-Shram Card: श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 6 से 8 मई तक निशुल्क शिविरों में बनेगा ई-श्रम कार्ड, यह मिलेगा फायदा

संपत्तियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की छूट

आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने बताया की शिविर में उपलब्ध संपत्तियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया की जयपुर में जोबनेर रोड़ स्थित महला आवासीय योजना में 6 और 7 मई को शिविर लगाकर विभिन्न आय वर्ग के लिए फ्लैट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिनकी शुरुआती कीमत 4 लाख 70 हज़ार 500 रुपए है। डॉ. शर्मा ने बताया की जयपुर में महला आवासीय योजना के अलावा विभिन्न आय वर्ग के लिए बाड़मेर में मगरा आवासीय योजना तथा कोटा में चोमहेला आवासीय योजना के लिए 6 और 7 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

13 और 14 मई को जोधपुर में लगेगा ​शिविर

आगामी 13 और 14 मई को जोधपुर की विवेक विहार आवासीय योजना, कूड़ी भगतासनी योजना के साथ ही कोटा की छीपाबड़ौद योजना के लिए, 20 व 21 मई को कोटा की आवासीय योजना छबड़ा और आवासीय योजना मांगरोल तो वहीं भीलवाड़ा के सुवाना आवासीय योजना और प्रतापगढ़ की आवासीय योजना के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 27 मई और 28 मई को परतापुर आवासीय योजना और आवासीय योजना नैनवा के लिए शिविर का आयोजन होगा । डॉ शर्मा ने कहा की राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।


यह भी पढ़ें: बल्ले-बल्ले : आ गई गुड न्यूज…राजस्थान के 2,73,752 परिवारों को मिलेगी आशियाने की सौगात