डाक सेवाएं राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश के हर क्षेत्र, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुंच कायम हो चुकी है। तो वहीं डाक विभाग टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करते हुए कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए ई-कामर्स को बढ़ावा देने के लिए कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने के लिए मोबाईल एप, पोस्टमैनों द्वारा स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी, शाखा डाकघरों को ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत हाइटेक बनाने जैसे तमाम कदम विभाग की डिजिटल इण्डिया के तहत की गई पहल हैं।