यूपीए सरकार में होते थे भ्रष्टाचार
ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार खूब होता था लेकिन 2014 के बाद ऐसी सरकार बनी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाऊंगा न खाने दो की रणनीति पर काम करते हुए भ्रष्टाचार नहीं होने दिया। घोटाले करने वाले नेताओं को भी सलाखों के पीछे भेजा है। ठाकुर ने कहा पिछले 10 साल में देश ने खूब तरक्की की है। देश में 25 करोड़ से ज्यादा ज्यादा लोग गरीबी रेखा से उबर चुके हैं और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। गरीबों को पक्के आवास, उज्जवला गैस सिलेंडर मोदी सरकार ने दिए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सीधे ही उनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है।