30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए कल उड़ान भरेंगे विमान, ये है पूरा प्लान

indian in ukraine यूक्रेन में फंसे हैं 16,000 भारतीय, अधिकांश स्टूडेंट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 25 Feb 2022, 3:07 PM IST

Russia Ukraine War News  : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए कल उड़ान भरेंगे विमान, ये है पूरा प्लान

Russia Ukraine War News : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए कल उड़ान भरेंगे विमान, ये है पूरा प्लान

Russia Ukraine War News LIVE Updates

russia ukraine crisis live


- एयर इंडिया के दो विमान कल भरेंगे उड़ान

जयपुर। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त तबाही मची हुई है। कुछ नागरिक देश को बचाने के लिए सेना में जाकर हथियार उठा रहे हैं, तो कुछ देश छोड़ रहे हैं। वहीं कुछ ने बंकरों में शरण ले रखी है, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। वर्तमान में यूक्रेन में करीब 16000 से अधिक भारतीय फंसे हैं, जिनमें बड़ी संख्या मेडिकल स्टूडेंट्स की है। इनमें राजस्थान के सैकड़ों छात्र भी शामिल हैं। अब भारत सरकार इन सभी भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रही है। युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया शनिवार को दो विमान भेजेगी। माना जा रहा है कि भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट के रास्ते एयरलिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि युद्ध के कारण यूक्रेन के सभी हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं।

सुरक्षित मार्गों की तलाश

इसी के साथ अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय निकासी दल रोमानियाई सीमाओं पर पहुंच गए हैं, जो यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 12 घंटे की ड्राइव पर है। इसी के साथ हंगरी और पोलैंड से यूक्रेन की सीमाओं पर सरकारी दल भेजे हैं। भारत फिलहाल अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्गों को चिह्नित कर रहा है। सड़क मार्ग की बात करें तो पोलैंड से कीव करीब नौ घंटे और रोमानिया से करीब 12 घंटे की दूरी पर है। इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में भारतीयों को सहायता और सूचना प्रदान करने के लिए एक समर्पित 24 फॉर 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यूक्रेन, हंगरी और पोलैंड में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए कई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर बंकर्स को कैसे खोजें। दूतावास ने लोगों से कहा है कि अगर वे राजधानी कीव जा रहे हैं तो वहां से हट जाएं और उन शहरों में लौट जाएं जहां वे रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग