1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways : यात्रीगण ध्यान दें…रेलवे ने रद्द की 10 ट्रेन, चार के बदले रूट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जबलपुर मण्डल पर न्यू कटनी जंक्शन पर दोहरीकरण कार्य एवं इलेक्ट्रॉनिक इन्टरलॉकिंग के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
रेलवे ने रद्द की 10 ट्रेन, चार के बदले रूट

रेलवे ने रद्द की 10 ट्रेन, चार के बदले रूट

जयपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जबलपुर मण्डल पर न्यू कटनी जंक्शन पर दोहरीकरण कार्य एवं इलेक्ट्रॉनिक इन्टरलॉकिंग के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में 10 ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। वहीं, 4 रेलसेवाओं के रूट डायवर्ट किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ेंः Indian Railway: नवाचारों को अपना रहा रेलवे, अब ना आएगी जलभराव की स्थिति और ना ही फाटकों पर होंगे हादसे

ये ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से रहेगी रद्द

1. गाड़ी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा 19 व 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा 20 व 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा 19 व 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा 18 व 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा 19 व 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा 18 व 19 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 20472, पुरी-बीकानेर रेलसेवा 21 व 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 18573, विशाखपट्टनम-भगत की कोठी रेलसेवा 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 18574, भगत की कोठी-विशाखपट्टनम रेलसेवा 24 सितंबर व 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

चार ट्रेन के बदले रूट
1. गाड़ी संख्या 18009, संतरागांछी-अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा 16, 23 व 30 सितंबर को संतरागांछी से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया गरवा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिक्की-कटनी मुरवारा होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 18010, अजमेर-संतरागांछी साप्ताहिक रेलसेवा 18, 25 सितंबर व 2 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होगी। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिक्की-पं. दीनदयाल उपाध्याय-गरवा रोड से संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 17 व 24 सितंबर और 2 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिक्की-पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-मानपुर जं.-कोडरमा- राजाबेड़ा-चाण्डिल जंक्शन-टाटानगर होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा 18 व 25 सितंबर व 2 अक्टूबर को शालीमार से रवाना होगी। यह अब परिवर्तित मार्ग वाया टाटानगर-चाण्डिल जं.-राजाबेड़ा-कोडरमा-मानपुर जं.-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिक्की-कटनी मुरवारा होकर संचालित होगी।

Story Loader