
Ashok Gehlot's rise in the face of Rahul Gandhi and congress
जयपुर। कांग्रेस सरकार ने बालिकाओं के लिए फिर से इंदिरा प्रियदर्शिनी सम्मान योजना शुरू की है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को बालिका दिवस के अवसर पर योजना के पुन: शुरू किए जाने की घोषणा की।
कांग्रेस ने पिछली बार भी यह योजना शुरू की थी। लेकिन, भाजपा ने सत्ता में आने के बाद योजना बंद कर दी थी। अब इसका दायरा भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां आठवीं, दसवीं व 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा को ही पुरस्कृत किया जाता था। अब जिला स्तर पर सम्मान दिया जाएगा।
डोटासरा ने बताया कि कक्षा 8,10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रदेश की छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अलग-अलग सम्मानित किया जाएगा।
कक्षा 8 की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पर बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में प्रथम स्थान पर 75 हजार व 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर 1 लाख रुपए की राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कक्षा 12वीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को स्कूटी भी दी जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में कक्षा 8,10 एवं 12 की परीक्षाओं में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें अलग-अलग यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
'आपकी बेटी योजना' की आर्थिक राशि बढ़ाई
उधर, आपकी बेटी योजना के तहत कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत बालिकाओं को अब 1100 रुपए के स्थान पर 2100 और कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत को 1500 के स्थान पर 2500 रुपए आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की ऐसी बालिकाएं, जिनके माता-पिता दोनों अथवा एक का निधन हो गया हो, उन्हें यह आर्थिक सहायता दी जाती है।
Updated on:
25 Jan 2019 11:16 am
Published on:
25 Jan 2019 08:51 am
