18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुतुब मीनार से भी ऊंचा है कोस्ट रेडवुड

अमरीका के कैलीफोर्निया में स्थित यह पेड़ अमरीकी संसद और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा होता है। आइए जानते हैं इस पेड़ से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में.

less than 1 minute read
Google source verification
कुतुब मीनार से भी ऊंचा है कोस्ट रेडवुड

कुतुब मीनार से भी ऊंचा है कोस्ट रेडवुड

1. दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित पेड़ रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। पेड़ की ऊंचाई करीब 115.85 मीटर है।
2. इस पेड़ का नाम हाइपर्शन है, जिसकी खोज 2006 में की गई थी। अब इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
3. सालभर में यह पेड़ करीब 20 टन कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखता है और 700 किलोग्राम ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।
4. कोस्ट रेडवुड पेड़ रेडवुड प्रजाति का पेड़ है और इस प्रजाति के सभी पेड़ 300 फुट से अधिक ऊंचाई वाले ही होते हैं।
5. यह पेड़ आमतौर पर समुद्री तट और पहाड़ी इलाकों में ही उगता है। असल में इस पेड़ को बढऩे के लिए ज्यादा नमी और पानी की आवश्यकता होती है।
6. दुनिया में सबसे ज्यादा रेडवुड की प्रजाति डेल नोर्ट रेडवुड नेशनल पार्क और हम्बोल्ट रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में है।
7. यह ज्यादा बारिश लाने का काम भी करता है। इस पेड़ की वजह से उस क्षेत्र में हर साल कम से कम 100 इंच बारिश ज्यादा होती है।
8. शोध से पता चला कि सबसे पुराना पेड़ रेडवुड करीब 2200 साल पुराना है और इसकी अन्य प्रजाति के पेड़ भी करीब 600 साल पुराने हैं।
9. इस पेड़ की प्रजाति अमरीका के अलावा न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, इटली, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, मध्य मैक्सिको और दक्षिण-पूर्वी अमरीका में पाई जाती है।
10. कोस्ट रेडवुड पेड़ 15 साल के बाद अपने बिज से दूसरे पेड़ का निर्माण करने के लिए सक्षम हो जाते हैं। कैलिफोर्निया में इस पेड़ को काटने पर प्रतिबंध है लेकिन कीट के हमलों से पेड़ को बहुत नुकसान होता है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग