27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में होने जा रहा ऐसा विवाह समारोह, जो तोड़ डालेगा सभी रिकॉर्ड, खासियतें जानकार उड़ जाएंगे होश

- राजस्थान में बनेगा अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बारां में एक साथ 2222 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सर्वधर्म विवाह समारोह में 111 मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह, सीएम अशोक गहलोत भी होंगे शामिल- देंगे आशीर्वाद, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची बारां  

3 min read
Google source verification
interfaith mass marriage in Baran Rajasthan to set new world record

जयपुर।

राजस्थान शुक्रवार को एक अलग ही तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड का गवाह बनेगा। ऐसा अनूठा विश्व रिकॉर्ड जिसके साक्षी बनने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद वहां पहुंचेंगे। इस आयोजन को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंच चुकी है।

एक साथ दो हज़ार से ज़्यादा जोड़े बनेंगे हमसफ़र
राजस्थान के बारां में एक साथ दो हज़ार से भी ज़्यादा नव विवाहित जोड़े यहां एक-दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत करेंगे। आयोजकों के मुताबिक़ 26 मई शुक्रवार को यहां कोटा रोड में सर्वधर्म सामूहिक विवाह होगा जिसमें 2 हज़ार 222 वर-वधुओं के जोड़े विवाह करेंगे।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरे विश्व में एक साथ इतनी ज़्यादा संख्या में नव विवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। यही वजह है कि इस अनूठे आयोजन को रिकॉर्ड बुक्स में शामिल करने के लिए बाकायदा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम बारां पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के इस जिले में बनेगा अनोखा विश्व रिकार्ड

सीएम अशोक गहलोत होंगे शरीक
बारां में होने जा रहे सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। वे शुक्रवार सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे तक बारां पहुंचेंगे और आयोजन स्थल पर दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। वे यहां पहुंचकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

मुस्लिम जोड़े भी शामिल, करेंगे निकाह
जानकारी के मुताबिक़ 2 हज़ार 222 नव-विवाहित जोड़ों में से 111 जोड़े मुस्लिम समाज के हैं जिनका यहां निकाह करवाया जाएगा। शेष जोड़ों का उनके धार्मिक रीती-रिवाज़ और परम्परा के अनुसार विवाह करवाए जाने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में बारां, कोटा, झालावाड़ समेत कई इलाकों से करीब 5 लाख लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: सामूहिक विवाह में होने वाले 19 जोड़ों के बाल विवाह को रुकवाया

हर साल कर रहे सामूहिक विवाह आयोजन
बारां में हो रहा सामूहिक विवाह समारोह गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की देखरेख और उनके सामाजिक ट्रस्ट श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर किया जा रहा है। यही ट्रस्ट पिछले 21 साल से लगातार बारां में सर्वधर्म नि:शुल्क विवाह करवा रहा है।

आयोजकों के अनुसार संस्था अब तक 10 हजार से ज्यादा जोड़ों का नि:शुल्क विवाह करवा चुकी है। पिछले वर्ष 1 हज़ार 111 जोड़ों का विवाह करवाया गया था। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 2 हज़ार 222 हो गई है। विवाह और निकाह के लिए सभी जोड़ों का पंजीयन हो गया है। आयोजन समिति की ओर से वर-वधु को कपड़े, जूते, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, पलंग, बर्तन समेत कई चीजें उपहार में दी जाएंगी।

ये भी हैं ख़ास बातें-

- कोटा-बारां नेशनल हाइवे पर दो हजार बीघा में लगाए 70 डोम
- बरसात की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ रहेंगे डोम
- मुख्य डोम में एक साथ बैठेंगे सभी जोड़े
- डोम तक पहुंचने के लिए ग्रेवल सड़कें बनाई गई
- गायत्री परिवार के पंडित अग्नि के समक्ष दिलवाएंगे फेरे, तो मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह करवाएंगे काजी
- वर-वधु के परिजनों के लिए डोम में बनाये गए 4 हज़ार 500 टेण्ट के कॉटेज
- 2 हजार से ज्यादा बाथरूम, 700 से ज्यादा शौचालय की व्यवस्था
- 5 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था, 32 डोम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा जीमण, एक डोम में एक बार में बैठ सकेंगे 2 हजार लोग, एक बार 64 हजार लोगों की पंगत लगेगी
- 3 हजार से ज्यादा हलवाई बुधवार से मिठाई की तैयारी में जुट गए
- करीब 17 हजार कार्यकर्ता परोसगारी और अन्य व्यवस्था संभालेंगे
- खाने में 151 टन आटा, 80 टन सब्जियां, 42 टन शक्कर, 25 टन दाल की होगी खपत (अनुमानित)
- 4100 पीपे मूंगफली का तेल और 1800 पीपे देसी घी लिया जा रहा काम
- 50 लाख लीटर पीने के पानी की व्यवस्था