
जयपुर के कलाकार देश के साथ विदेशों में मिला रहे सुर, लय और ताल
International Dance Day Special : कला के माध्यम से गुलाबी नगरी के कलाकार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हुनर की छाप छोड़ रहे हैं। इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर शहर के कलाकारों ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि कलाकार को विदेशों में परफॉर्मेंस देने में बहुत वक्त लगता है।
कई वर्षों की मेहनत के बाद ये सपना साकार होता है। वहां पर कई देशों के कलाकारों के सामने परफॉर्म करना होता है। ऐसे में शहर के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में कई देशों परफॉर्मेंस दी हैं। कलाकारों का कहना है कि डांस करने से शरीर स्वस्थ रहता है। डांस डे के दिन नृत्य के मूल्यों और महत्व का जश्न मनाया जाता है।
इंटरनेशनल कथक नृत्यांगना मनस्विनी शर्मा ने देश के साथ जापान में भी हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि एक कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में कथक की प्रस्तुति देकर कथक की बारीकियां दिखाई। देश-विदेश में अब तक 100 से भी ज्यादा डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। वे अभी इस आर्ट फॉर्म में पीएचडी कर रही है। शर्मा नए कलाकारों को कहना चाहती हैं कि कलाकार बनाने में काफी समय लगता है। सफलता के लिए शॉर्टकट न अपनाएं और हमेशा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
यह भी पढ़ें :
Published on:
29 Apr 2024 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
