17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस आज: खुश रहने के लिए हंसना जरूरी…सपने भी अच्छे आएंगे, नीरसता भी होगी दूर

राजस्थान पुलिस ने भी ट्वीट कर दी बधाई

2 min read
Google source verification
अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस आज: खुश रहने के लिए हंसना जरूरी...सपने भी अच्छे आएंगे, नीरसता भी होगी दूर

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस आज: खुश रहने के लिए हंसना जरूरी...सपने भी अच्छे आएंगे, नीरसता भी होगी दूर

जयपुर. खुश रहना जीवन के लिए जरूरी है। योग गुरु हों, चिकित्सक या फिर मनोवैज्ञानिक। सभी खुश रहने के फायदे बताते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि व्यक्ति का हंसना खुश रहने को दर्शाता है।

लोग बेहतर तरीके से काम करें, इसके लिए कई ऑफिस में वर्किंग डे के अंतिम दिन गेम्स खिलाने से लेकर तीन से चार महीने में एक बार मोटिवेशनल स्पीकर की स्पीच भी होती है। जुम्बा भी खुश रहने के लिए कारगर साबित हो रहा है। कई लोग परिवार के साथ समय बिताकर खुश रहते हैं। इसके लिए छोटे टूर भी बनाते हैं।

चिकित्सक मानते हैं कि जिनके शरीर और मांसपेशियों में दर्द रहता है, उनको सुबह-शाम हंसना चाहिए। इससे 100 से अधिक मांसपेशियों को आराम मिलता है। 10-15 मिनट हंसने से रात में दो घंटे गहरी नींद आती है। सपने अच्छे आते हैं। खुश रहने वाले लोगों का पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। फेफड़ों से जुड़े रोगों से बचाव होता है। नीरसता, एकाकीपन दूर होता है।


राजस्थान पुलिस ने भी ट्वीट कर बधाई दी। अपने संदेश में लिखा
आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाता है समाज में खुशियां।
राजस्थान में रहा है सौहार्द का इतिहास,
यहां का भाईचारा है सबसे खास।
इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस पर लें प्रण सौहार्द की रक्षा का।

खुश रहने के लिए ये कर रहे लोग

-शॉर्ट ब्रेक लेते हैं।

-ऑफिस में एक्टिविटीज करवाते हैं।

-सप्ताह के पांचवें दिन कर्मचारियों को गेम्स खिलाते हैं।

-मोटिवेशन स्पीकर की स्पीच होती है।

-कॉमेडी और रील्स को लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं।

-जो कर्मचारी अच्छा काम करते हैं, उन्हें गिफ्ट देते हैं।

ये फायदे भी

-15 मिनट तक हंसने से 40 कैलोरी हो जाती है कम।

-हंसने से फेफड़ों में ऑक्सीजन भरती है जो सेहत के लिए ठीक है।

-15-20 मिनट की हंसी से मेमोरी पावर भी बढ़ती है।

जुम्बा करने से हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। स्वस्थ व्यक्ति का कामकाज में भी ज्यादा ध्यान लगता है।

-श्रेयश्री, जुम्बा ट्रेनर

खुश रहने वाला विवाह, दोस्ती, आय, कार्य प्रदर्शन और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल होते हैं।

-सिद्धि जैन, मनोवैज्ञानिक, एसएमएस मनोरोग केंद्र

योग करने के बाद 10 मिनट खुलकर हंसने से पूरा दिन बन जाता है। खुश रहने के लिए हंसना जरूरी है।

-रवि काबरा, योग गुरु