
International Women's Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल सी- स्कीम जयपुर की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। सीतापुरा स्थित जेसी होमटेक्स में प्लास्टिक बोटल रिसाइकलिंग मशीन लगवाई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि देशभर में ऐसी 50 मशीनें लगाने की योजना है पहली मशीन जयपुर में लगाई। महिला मंडल सी- स्कीम जयपुर की अध्यक्ष प्रज्ञा सुराणा ने मशीन को लगाने से होने वाले फायदे के बारे में बताया। मंत्री ऋतु गधैया ने बताया कि आज प्लास्टिक से बढ़ती प्रदूषण का वन स्टॉप निवारण मिलेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा, प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय संयोजिका अलका बैद, सुबोध पुगलिया मौजूद रही।
इधर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से मालवीयनगर स्थित अणुविभा केंद्र में साध्वी कनक श्रीजी के सानिध्य में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ी। दिया कुमारी ने कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। साध्वी कनक श्रीजी ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि दियाकुमारी जैसी महिला प्रतिभ उपमुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान राज्य की सेवा समर्पित भाव से कर रही हैं। महिलाओं में लीडरशिप की अद्भुत क्षमता है। महिलाएं अपनी अगली पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारी बना राष्ट्र निर्माता के लिए कार्य करें। तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर अध्यक्ष नीरू मेहता और मंत्री नीलिमा बैद ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने क्रियाकलापों की जानकारी दी।
Published on:
09 Mar 2024 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
