8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दिवस पर मुएथाई खिलाड़ियों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बढ़ाया उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुएथाई खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुएथाई खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिया कुमारी ने राजस्थान के उन खिलाड़ियों को विशेष रूप से माला पहनाकर सम्मानित किया, जिन्होंने मुएथाई खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से एशियन यूथ ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुदित गुप्ता, विधि शर्मा, मोहिनी को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी (श्रीराम मार्शल आर्ट) ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और मैगजीन भेंट की तथा मुएथाई खेल की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगे भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि राजस्थान के खिलाड़ी मुएथाई खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी के निर्देशन में राजस्थान ने प्रतियोगिता में पहला रनरअप स्थान भी हासिल किया।