9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, अगले 48 घंटे भारी, IMD की नई चेतावनी जारी

Rajasthan Heatwave Alert: पश्चिमी गर्म हवाओं के असर से राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan heatwave 2026, Rajasthan weather update today, IMD heatwave alert Rajasthan, temperature crosses 40 degree Rajasthan, Barmer temperature today, Pilani temperature record, Rajasthan summer weather news, heatwave warning India weather, Rajasthan hot winds update, Jaipur weather temperature today, March heatwave Rajasthan, Rajasthan weather forecast March 2026, IMD Rajasthan weather report, rising temperature in Rajasthan, extreme heat Rajasthan news

फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। पश्चिमी गर्म हवाओं के असर से मार्च के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। प्रदेश में आज से दो दिन हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक जाने की भी संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिम जिले इसकी चपेट में आएंगे। यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में भी आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज होने और 9-10 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है।

जल्द आएगा पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

सामान्य से 11 डिग्री अधिक पारा

राज्य के बाड़मेर और पिलानी में सबसे अधिक दिन का तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में जहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं पिलानी में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। 10 शहरों में दिन का पारा 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रविवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का अधिकतम तापमान

पिलानी - 40.2
बाड़मेर - 40.0
बीकानेर - 39.4
चूरू -39.1
जैसलमेर - 39.2
फतेहपुर - 38.5
जोधपुर - 38.8
फलोदी - 38.2
जालोर - 37.3
जयपुर - 37.1
अजमेर - 37.0
अलवर - 36.2
भीलवाड़ा - 36.0