
पंडित प्रदीप मिश्रा (Photo Patrika)
shiv mahapuran katha: जयपुर में इस महीने भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं।मानसरोवर के वीटी रोड स्थित मेला मैदान में 20 से 26 मार्च तक भव्य शिवमहापुराण कथा और महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को कथा स्थल पर विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई। जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री ने बताया कि भूमि पूजन के दौरान कार्यक्रम संरक्षक सत्यनारायण-पुष्पलता बेरीवाल, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पुष्पलता-घनश्याम रावत तथा रेणु-राकेश रावत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच कथा स्थल को धार्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया गया।
कार्यक्रम प्रशासक मनोज पांडे ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन का भव्य शुभारंभ 15 मार्च को 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा से किया जाएगा। यह यात्रा शहर में श्रद्धा और भक्ति का संदेश फैलाएगी। इसके बाद 20 मार्च से पंडित प्रदीप मिश्रा की मधुर वाणी में शिवमहापुराण कथा आरंभ होगी, जिसमें भगवान शिव की महिमा, भक्ति और जीवन के आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल पांडाल, बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण और पार्किंग की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के दौरान महामृत्युंजय महायज्ञ भी होगा, जिसमें भक्तजन देश-दुनिया की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां देंगे।
शहर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह सप्ताह भर तक जयपुर को शिव भक्ति के रंग में रंग देगा।
Published on:
08 Mar 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
