18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफाेर्डेबल, इमानदारी और उच्च सुविधाओं की बदौलत अब नए मुकाम की ओर : डॉ.नरेश त्रेहान

मेदांता समूह का आईपीओ लांच होने से पहले डॉ.त्रेहान से पत्रिका की बातचीत कहा...हम जहां जहां भी जाएंगे इसी लक्ष्य से जाएंगे

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Jain

Nov 03, 2022

dr-naresh-trehan_22.jpg

विकास जैन

जयपुर। बीस वर्ष से इमानदारी, उच्च सुविधाओं और अफोर्डेबल दरों के बूते मेदांता समूह अब आईपीओ लांच करने के साथ ही नए मुकाम की ओर बढ़ेगा। कंपनी ने 2,206 करोड़ रुपए के अपने आईपीओ के लिए 319-336 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित की है। इश्यू में सब्सक्रिप्शन 3 नवंबर को खुलकर 7 नवंबर को बंद होगा।

सफलता के इस नए पायदान की ओर बढ़ने के साथ ही समूह के चेयरमेन डॉ.नरेश त्रेहान ने बुधवार को राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत की।

सवाल : आईपीओ लाने की सोच किस तरह डवलप हुई ?
जवाब : इस समय हमारे पांच अस्पताल हैं और छठा बन रहा है। मेदांता का सिद्धांत था कि एक ही प्लेटफार्म पर विश्व के सभी स्पेशलिस्ट काम करें। इससे मरीज को सबसे अच्छा परिणाम मिलेगा। इसी सोच के साथ हमने 20 वर्ष पहले गुडगांव में अस्पताल शुरू किया था। यहां जटिल से जटिल केस आने के साथ अच्छे परिणाम भी आने लगे। उसे देखते हुए अन्य इलाकों में भी अस्पताल शुरू किए। इस समय गुडगांव में 1300, लखनउ में 1000, पटना में 650 बैड क्षमता के साथ रांची और इंदोर में भी अस्पताल हैं। एक ही अस्पताल से इतनी सुविधाएं बन गई। लोगों को ऐसे मॉडल की जरूरत है तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए। समूह की अब तक की सफलताओं को देखते हुए इसे अधिक मजबूती देने के लिए आईपीओ लाने का कदम उठाया गया है। इससे हमारी क्षमताएं बढ़ेगी और अधिक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करा सकेंगे।

सवाल : मेदांता किस तरह आने वाले समय में अपग्रेड होगा ?
जवाब : आईपीओ के कुछ नियम होते हैं, इसलिए यहां अधिक तो नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि कई सुविधाएं अब बनेगी।

सवाल : 2200 करेाड़ के आईपीओ से क्या उम्मीद कर रहे हैं ?
जवाब : छोटे-छोटे विस्तार तो लगातार होे ही रहे हैं, नई सुविधाएं आ रही हैं। इनका भी इस्तेमाल होगा तो उम्मीदें पूरी होंगी ही।

सवाल : आईपीओ लाने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं ?
जवाब : मेदांता समूह के डॉक्टर, प्रशासन और कर्मचारी..यानि हम सब मिलकर इस मुकाम पर लाए हैं। लक्ष्य था सबसे उच्च सुविधाएं अफोर्डेबल दरों पर इमानदारी के साथ उपलब्ध कराएं। हम जहां जहां भी जाएंगे इसी लक्ष्य से जाएंगे।

सवाल : आईपीओ खुला है तो किस तरह का रेस्पांस है
जवाब : एंकर बुक कंप्लीट हो गई है। बड़े से बड़े नाम आए हैं। यह इतने साल समूह के रूप में गंभीरता व इमानदारी के साथ काम करने का ही प्रतिफल है।