
चालान हुए महंगा....रसाई गैस की कीमतों में भी हुआ इजाफा
जयपुर।
आज एक सितंबर है आज ऐसे कई बदलाव हुए हैं जहां आज से वाहन चलाते समय यातायात नियमों पर उल्लंघन करने पर दस गुणा जुर्माना भरना होगा। आज से रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी 15 रूपए ज्यादा चुकाने होगें। आज आज अपने बूथ या आॅनलाइन चैक करने की आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। आज से चार महीनों तक सर्विस टैक्स और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के पुराने मामलों का निपटान किया जा सकेगा।
गैस की कीमतों में इजाफा
जुलाई और अगस्त माह में जहां गैस की कीमतों की कमी हुई थी वहीं इस महीने रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है राजस्थान गैस वितरण संघ के महासचिव अजय सोनी के अनुसार आज से जयपुर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 579 रूपए 50 पैसे हो गई है जबकि अगस्त महीने में गैस की कीमत 564 रूपए 50 पैसे थी। इसी तरह व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1072 रूपए 50 पैसे हो गई है जबकि अगस्त माह में 1022 रूपए 50 पैसे थी।
आज से नया मोटर व्हीकल एक्ट
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले अब सावधान हो जाएं। मोटर वाहन संशोधन विधेयक लागू हो गया है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मोटर व्हीकल एक्ट में 10 गुणा जर्माना लगेगा। प्रदेश में राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पीसीआर का रास्ता रोकने पर भारी भरकम जुर्माना लगेगा।
टैक्स मामलों का निपटारा
सर्विस टैक्स और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के पुराने मामलों के पुराने विरासती मामलों को कम करने के लिए विवाद निपटान और माफी योजना एक सितंबर से चार महीने के लिए अमल में आ जाएगी। इस स्कीम में बकाया टैक्स चुकाया जा सकेगा और टैक्स चुकाने पर कानूनी कार्रवाई भी नहीं होगी।
वाहनों का ऑन डैमेज इंश्योरेंस
साधारण बीमा कंपनियां अब वाहनों को भूकंप बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तोडफ़ोड़ एवं दंगे जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के लिए अलग से बीमा कवर उपलब्ध कराएंगी। बीमा नियामक इरडा ने ने साधारण बीमा कंपनियों को एक सितंबर से नई एवं पुरानी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग से इस प्रकार बीमा उपलब्ध कराने को कहा था।
एसबीआई का होमलोन सस्ता
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के लिए होम लोन लोन लेकर घर खरीदना सस्ता हो गया है। दरअसल, एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट ने होम लोन इंडिस्ट्री का पैटर्न ही चेंज कर दिया है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती की है। आज से होम लोन पर ब्याज दर 8.05 फीसदी होगी।
15 दिन में जारी करें केसीसी
एक सितंबर से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना और भी आसान हो गया है। अधिकतम 15 दिनों में बैंक को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना होगा। केंन्द्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड 15 दिन में जारी करने का निर्देश दिया है। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
मतदाता सूची का सत्यापान
मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। जयपुर में इसका शुभारंभ को कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने किया। इसके तहत मतदाता सूचियों को त्रृटि रहित बनाने के लिए मतदाताओं संबंधित समस्त सूचना का सत्यापन करवाया जाएगा। बीएलओ घर—घर जाकर यह कार्य करेंगे। जिले में 47 लाख मतदाताओं का शुद्धिकरण किया जाएगा।
Published on:
01 Sept 2019 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
