महुवा थाना इलाके के समलेटी गांव के समीप खेत में होकर गुजर रही इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सलाया(गुजरात)- मथुरा पाइप लाइन में सोमवार दोपहर बाद वॉल्व लगा कर क्रूड ऑयल चोरी का मामला सामने आया है।
महुवा थाना इलाके के समलेटी गांव के समीप खेत में होकर गुजर रही इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सलाया(गुजरात)- मथुरा पाइप लाइन में सोमवार दोपहर बाद वॉल्व लगा कर क्रूड ऑयल चोरी का मामला सामने आया है।
आईओसी अधिकारियों ने यह तो बता दिया कि ऑयल चोरी हो गया, लेकिन अभी तक यह तय नहीं कर पाए कि कितना ऑयल चोरी हो गया।
आईओसी कम्पनी में कार्यरत राजस्थान चीफ सिक्योरिटी अधिकारी प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि समलेटी निवासी छोटेलाल मीणा के खेत के कोने में सोमवार को क्रूड ऑयल से मिट्टी गीली हो रही थी। वहीं पर क्रूड ऑयल की गंध भी आ रही थी।
खेत मालिक बाजरे की फसल की निराई कर रहे थे। खेत मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय गार्ड को दे दी। इस पर पुलिस के साथ मौके पर पहुचंकर आईओसी अधिकारियों ने खेत में लगे प्वाइंट नम्बर 713.500 के आस पास मिट्टी सनी दिखाई दी।
यहीं पर कच्ची सड़क भी है। इस पर खुदाई कराई तो पाइप लाइन में एक वॉल्व लगा मिला है। सिक्योरिटी अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वॉल्व से कितना तेल चोरी हुआ है। यह जानकारी तो चाकसू क्षेत्रीय कार्यालय से ही मिलेगी।
शाम तक गड्ढे की खुदाई ही चल रही थी। इस अवसर पर महुवा पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल सिंह, थाना प्रभारी मनोहर लाल मीणा आदि मौजूद थे। अभी तक अधिकारियों ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
गौरलतब है कि कुछ महीनों पहले यहां पाटोली के समीप भी पाइप लाइन में वॉल्व लगा कर क्रूड ऑयल चोरी की वारदात हुई थी।