
आईपीएल नीलामी: जानें टीम फ्रेंचाइजियों के पास कितना है बजट
जयपुर. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया कुछ ही घंटों बाद जयपुर के एक पांच सितारा होटल में शुरू होगी। पिछले 11 सीजन में खिलाड़ियों पर लगी भारी भरकम बोली को देखते हुए इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि टीम फ्रेंचाइजी खरीद में अच्छी खासी रकम खर्च कर सकती हैं।
एक अरब से ज्यादा है बजट
आईपीएल की आॅफिशियल वेबसाइट के अनुसार आठ टीम फ्रेंचाइजियों के पास कुल बजट एक अरब 45 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इनमे सबसे ज्यादा पर्स यानि बजट किंग्स इलेवन पंजाब के पास है, जबकि सबसे कम बजट गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के पास है। दरअसल चेन्नई ने अपने कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम फ्रेंचाइजी के पास बजट यानि खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त में खर्च करने के लिए पर्स कुछ इस प्रकार है...
किंग्स इलेवन पंजाब
36.20 करोड़ रुपए सबसे ज्यादा
दिल्ली कैपिटल्स
25.50 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स
20.95 करोड़
बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स
18.15 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स
15.20 करोड़
मुम्बई इंडियंस
11.15 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स
8.40 करोड़ रुपए
कुल: 1 अरब 45 करोड़, 25 लाख रुपए का है बजट
Published on:
18 Dec 2018 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
