
जयपुर में आज होगी आईपीएल नीलामी, राजस्थान के 9 खिलाड़ी सूची में शामिल
देवेंद्र सिंह राठौड
जयपुर. इंडियन प्रिमियर लीग 2019 (आईपीएल) के सीजन 12 के लिए मंगलवार को जयपुर में खिलाडिय़ों की बोली लगेगी। इसमें अंतिम सूची में प्रदेश के 9 खिलाडिय़ों के नाम शामिल किए गए है। उम्मीद हैं इस बार जयपुर को बड़ा मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक आईपीएल के प्रत्येक सीजन में राजस्थान के खिलाडिय़ों का बोलबाला रहा है। इस बार 1003 खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन हुए। जिसमें अंतिम लिस्ट में 346 खिलाडिय़ों को सलेक्ट किया गया। इसमें इस बार राजस्थान के 9 खिलाडिय़ों के नाम देखने को मिलें। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी, नाथू सिंह, राजेश बिश्नोई जूनियर, तनवीर उल हक, विकेट कीपर समरपीत जोशी, बल्लेबाज राजेश बिश्नोई सीनियर, ऑल राउंडर तेजिंदर सिंह ढिलन, अशोक मेनारिया, शिवा चौहान और क्षितिज शर्मा के नाम शामिल है। मौका मिला तो 4 खिलाड़ी इस बार पहली बार आईपीएल में नजर आ सकते है। ये सभी अनकैप्ड प्लेयर 20 लाख बेस प्राइज लिस्ट में शामिल किए गए है। इसमें 213 को चुना है, जिसमें 196 भारतीय और 16 विदेशी खिलाड़ी है।
ये टीम चुनेगी भविष्य
चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स।
ये खिलाड़ी दोबारा आएंगे नजर
कमलेश नागरकोटी- कोलकाता नाइट राइडर्स
दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स
राहुल चाहर- मुम्बई इंडियंस
खलील अदमद- सनराईजर्स हैदराबाद
महीपाल लोमरोर - राजस्थान रॉयल्स
फैक्ट फाइल
1003 खिलाडिय़ों का हुआ था रजिस्ट्रेशन।
346 खिलाड़ी बनेंगे नीलामी का हिस्सा।
9 खिलाडिय़ों की बेस प्राइज दो करोड़ रुपए।
राजस्थान के ९ खिलाड़ी २० लाख बेस प्राइज में शामिल।
आदित्य और रवि की खलेगी कमी
आदित्य गढ़वाल और रवि विश्नोई का नाम लिस्ट में शामिल नहीं चौंकाने वाली बात है। बता दें, आदित्य गढ़वाल अंडर 19 मैच में दो बार डबल सेंचुरी, एक बार 190 रन बना चुके, वहीं रवि विश्नोई अंडर 19 में बतौर स्पीनर बेहतर प्रदर्शन कर देश के उभरते खिलाड़ी है।
गेंंदबाजी पर रहेगी नजर
इस बार जयपुर में हो रहीं आईपीएल नीलामी से बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। ऐेसे में राजस्थान के खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार राजस्थान के गेंदबाजी अट्रेक्ट करेगी। वैसे भी राजस्थान टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। संभवत इस सीजन में गेंदबाजों को सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसमें तनवीर का नाम सुर्खियों में हो सकता है।
Published on:
18 Dec 2018 04:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
