23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या संघ से डरी हुई है कांग्रेस

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया BJP state president Satish Pooniaने शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से संघ और मोदी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसी भी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनभागवत को बयानों में घसीटते हैं उसका कोई औचित्य नहीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि कांग्रेस Congress संघ के विचारों और उसकी ताकत से डरी हुई है।

2 min read
Google source verification
क्या संघ से डरी हुई है कांग्रेस

क्या संघ से डरी हुई है कांग्रेस

जयपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया BJP state president Satish Poonia ने शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से संघ और मोदी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसी भी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनभागवत को बयानों में घसीटते हैं उसका कोई औचित्य नहीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि कांग्रेस Congress संघ के विचारों और उसकी ताकत से डरी हुई है।
पूनियां ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह Congress national spokesperson Shaktisinh के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके द्वारा मोदी सरकार पर लगाए गए आरोप, हताश व निराश पार्टी के ही हो सकते हैं। इस प्रकार के झूठे, बेबुनियादी, निराधार आरोप लगा कर कांग्रेस को कुछ भी हासिल नहीं होगा। कांग्रेस ऊपर से नीचे तक झूठ और भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी नेता संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं, किसी परिवार की विरासत से नहीं पहुंचे हैं। वे तानाशाह नहीं हैं, उनको लोकतंत्र democracy. पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस पार्टी के विचार को विदा करने में पीएम मोदी की बड़ी भूमिका है इसलिए कांग्रेस उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सहमी हुई है। कांग्रेस के नेता संघ और मोदी को गाली दे कर अपनी आलाकमान सोनिया गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं। पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 55 वर्ष के शासनकाल में इनके नेताओं ने सिर्फ अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। सच यह है कि कांग्रेस की यूपीए 1 और यूपीए 2 सरकार में घोटालों का रिकाॅर्ड बना है। कांग्रेस राष्ट्रहित के 370 जैसे मुद्दों पर वह पाकिस्तान के नेताओं की लय में लय मिलाती है। यूपीए 2 के वित्तमंत्री चिदम्बरम अभी जेल में बंद हैं। उनके पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष घोटालों में जमानत पर घूम रहे हैं।
जबकि भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाले पीएम मोदी चौकीदार बनकर देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं नामदार-जमानतदार आज देश के चैकीदार पर झूंठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
सतीश पूनिया इन दिनों कांग्रेस पर हमलावर होते जा रहे हैं। जैसे ही सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें नया मुल्ला बताया था उसके बाद से वे लगातार सीएम पर पलटवार करने के साथ ही राहुल गांधी पर भी हमले बोल रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले भी राहुल पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस ने जिस तरह से सेना के शौर्य का अपमान किया है उसका जिक्र वे हर बयान में करने लगे हैं।