
Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में प्रदेश के कुछ निजी विश्वविद्यालयों की ओर से दी जा रही फर्जी डिग्रियों का मामला सदन में गूंजा। सदन में मांग उठी कि ऐसे विश्वविद्यालयों पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। शिक्षा में मिलावट बहुत नुकसान करेगी।
कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, दवाइयों में मिलावट सामने आई और अब तो शिक्षा में भी मिलावट कर दी। एक-दो कमरों में यूनिवर्सिटी चला रहे हैं। कोई भी फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहा है। राजस्थान में जब से सिंघानिया यूनिवर्सिटी बनी है, उस दिन से लेकर आज तक विवादों में है। पचास बीघा सरकारी जमीन पर यह विश्वविद्यालय बन गया।
बड़े नेताओं से मिलकर के दुरुपयोग किया और आजस्थिति यह है कि वह राजस्थान में ही नहीं पूरे हिंदुस्तान के लोगों को बुलाकर फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहा है।
श्रवण कुमार ने कहा कि छात्र एक भी नहीं है और सर्टिफिकेट बंट रहे हैं। जो पढ़ा-लिखा नहीं, उसको सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। किसी आदमी को ड्राइवर का लाइसेंस दे दिया बगैर परीक्षा के तो वह कितने आदमियों को मारेगा? किसी को डाक्टर बना दिया तो वह कितने लोगों को मारेगा? किसी को इंजीनियर बना दिया तो वह कितने लोगों की दीवार तुड़वाएगा? उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि वे इस पर संज्ञान लें।
Updated on:
21 Mar 2025, 9:18 AM IST
Published on:
21 Mar 2025, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.