
बुजुर्ग को डंडों और पत्थरों से इतना पीटा की हो गई उसकी मौत वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
जयपुर. हरमाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे कार और बाइक में मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि डंडों-पत्थरों से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग को अधमरा कर दिया गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बालाजी कॉलेज बैनाड़ रोड के पास गाडिय़ां मामूली टकराने पर कृष्णानगर हरमाड़ा निवासी कार सवार नंदकिशोर (60) और बाइक सवार दिलीप सिंह के बीच तकरार हो गई। कार सवार लोगों ने दिलीप सिंह की पिटाई कर दी। इस पर दिलीप ने परिचितों को बुलाकर कार सवार लोगों पर डंडे-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर घायल हालत में नंदकिशोर को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दिलीप सिंह के परिचित विक्रम सिंह (45) को हिरासत में लिया है जबकि दिलीप की तलाश की जा रही है। हालांकि देर रात तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
कट लगने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि विवाद कार और बाइक में कट लगने को लेकर हुआ था। बाइक नीचे गिरने पर दिलीप को गुस्सा आ गया और दोनों पक्ष उलझ गए। दिलीप पास में ही रहता था इसलिए तुरन्त परिचितों को बुला लाया। नंदकिशोर के पुत्र राहुल, दीपक और उनकी पत्नी सहित दोनों पक्षों के कई लोगों के चोटों आई हैं।
जयपुर में ट्रैफिक रूल फॉलो नहीं करने से हो चुके हैं कई हादसे
राजधानी जयपुर में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयपुर से अजमेर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक हाईवे के छितरौली तिराहे पर घूम रहे थे इस दौरान जयपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें भैंरुलाल धोबी निवासी जीवनविहार भांकरोटा की मौके पर ही मौत हो गई और रामकुमार निवासी जयसिंहपुराभांकरोटा गंभीर घायल हो गया।
Published on:
23 Jun 2018, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.