11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

काटा रिबन और चले गए

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बैराज के समानांतर बनकर तैयार हुए पुल को उद्घाटन के इंतजार के कारण आवागमन चालू नहीं करने का विरोध किया।

Google source verification

कोटा. युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बैराज के समानांतर बनकर तैयार हुए पुल को उद्घाटन के इंतजार के कारण आवागमन चालू नहीं करने का विरोध किया। दौरान कार्यकर्ताओं ने पुल के थोड़ी पहले रिबन लगाकर उसे काट उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

 

पति को मारकर प्रेमिका को दिया तोहफा, अवैध संबंधो को छुपाने के लिए बना रखा था बहन



युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव रवि प्रताप सिंह चंदा के नेतृत्व में कैथूनीपोल में एकत्र हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में टिपटा होते हुए समानांतर पुल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही पुल पर जाने की कोशिश की ताकि बेरिकेट हटा आवागमन चालू किया जा सके।

 

हालांकि वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें जाने से रोक दिया और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता समानांतर पुल पर नहीं जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुद ही पुल के पहले एक रिबन लगाया और उसे काटकर उद्घाटन किया और वहां से चले गए। चंदा ने कहा कि अभी तो दूर से ही रिबन काटा है अगर जल्द पुल का उद्धाटन नहीं किया तो आम लोगों के लिए यह रास्ता खुलवा दिया जाएगा।