18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: ऐसा लग रहा कि कांग्रेस की सरकार पांच साल पहले नहीं, पांच माह पहले ही बनी है: जोशी

Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि पार्टी के पास पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा चेहरा, कांग्रेस सरकार कितनी ही घोषणा कर ले। भाजपा की जीत तय है।

3 min read
Google source verification
rajasthan congress - bjp

rajasthan congress - bjp

अरविन्द सिंह शक्तावत

rajasthan politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार जिस तरह से घोषणाएं कर रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि अशोक गहलोत सरकार पांच साल पहले नहीं, मात्र पांच माह पहले ही बनी है। वे कितनी ही लोकलुभावन घोषणाएं कर लें, लेकिन सरकार वापस नहीं आएगी। भाजपा के पास पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा चेहरा है। राजस्थान में भाजपा की जीत शत-प्रतिशत निश्चित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने शनिवार को पत्रिका से विशेष बातचीत में कई विषयों पर अपनी बात रखी। उनसे बातचीत के प्रमुख अंश ---

प्र- चुनाव में चंद माह ही बचे हैं, भाजपा की क्या तैयारियां है? किस तरह से चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई गई है?

उ- भाजपा कोई चुनावी पार्टी नहीं है। चुनाव हो या ना हो। संगठन का काम सतत् चलता रहता है। बूथ कमेटियां और पन्ना प्रमुख बनाने का काम अंतिम चरण में है। मोदी सरकार के 9 साल के सफलतम कार्यक्रम हुए हैं। सरकार के खिलाफ युवा, किसान, महिला सुरक्षा को लेकर आंदोलन होंगे। जयपुर में एक बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा।

प्र- चुनावी साल में पार्टी ने अध्यक्ष बदला है, अभी तक कार्यकारिणी भी नहीं बन सकी है। कार्यकारिणी बनाने को लेकर कोई नीति तय की गई है?

उत्तर- पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। वसुंधरा राजे, ओम प्रकाश माथुर, मदन लाल सैनी सहित कई उदाहरण है, जो चुनावी साल में अध्यक्ष बने हैं। बची बात कार्यकारिणी की तो वह जल्द ही घाेषित होगी। ऐसी कोशिश है कि जो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, उन्हें कार्यकारिणी में जगह मिले।

प्र- अब तक ऐसा लग रहा है, जैसे प्रचार और चुनावी तैयारियां केन्द्र स्तर पर ही चल रही हैं, क्या प्रदेश इकाई का भी कोई प्लान है?

उ- केन्द्र तो निश्चित रूप से शीर्ष है ही। प्रदेश स्तर पर भी जन आक्रोश यात्राएं निकाली गई है। आगे भी कई बड़े आंदोलन करने जा रहे हैं। जयपुर,झुुंझुनूं,अजमेर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तय किए गए हैं।

प्र- आप को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा था कि इनकी कोई पहचान नहीं है? क्या कहेंगे?

उ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिन कामों से पहचान है, भगवान मेरी ऐसी पहचान कभी ना बनाएं।

- गुटबाजी को खत्म करने के लिए आपको अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन क्या सच में गुटबाजी खत्म हो गई है, ऐसा दिखता तो नहीं ? उदयपुर में हुई घटना भी इसी तरफ इशारा करती है।

- पार्टी में ना मनभेद है और ना मतभेद। मेरी खुद की भी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वसुंधरा राजे को बोलना था, लेकिन बारिश हो गई और जल्दबाजी में यह सब हो गया। ऐसा नहीं है कि राजे को कोई बोलने नहीं देना चाहता था। वे भरतपुर में भी बोलीं थी और पीएम आते हैं तब भी उनसे आग्रह करते हैं बोलने का।

प्र- क्या राजस्थान में भी पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव होंगे? पार्टी स्थानीय चेहरा आगे करेगी?

उ- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ा चेहरा ना देश में है और ना दुनिया में। पीएम पर जनता का अगाढ़ विश्वास है। भाजपा शत-प्रतिशत राजस्थान में चुनाव जीतेगी।प्र - प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने कई घोषणाएं की है, कांग्रेस दावा कर रही है कि वापस सरकार बनाएंगे।

उ- ऐसा लग रहा है कि अशोक गहलोत पांच साल के लिए नहीं, पांच माह के लिए सीएम बने हैं। पांच माह में जमकर घोषणाएं कर दी, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि जितनी भी घोषणाएं की गई है, उनमें ज्यादातर में केन्द्र से ही पैसा आ रहा है। रियायत पर सिलेंडर देने का मामला हो या फिर चिरंजीवी योजना। सब में केन्द्र सरकार का पैसा है। किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता, महिला सुरक्षा सहित कई मामलों में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।