26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद की लड़ाई नहीं, आत्म सम्मान की बात थी— पायलट

कांग्रेस का सियासी संकट अब दूर हो गया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट की रात को नई दिल्ली में कांग्रेस के वॉर रूम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Aug 10, 2020

sachin pilot

sachin pilot

जयपुर। कांग्रेस का सियासी संकट अब दूर हो गया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट की रात को नई दिल्ली में कांग्रेस के वॉर रूम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। बैठक में पायलट समर्थक विधायक भी मौजूद थे। इसके बाद पायलट ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। सचिन पायलट ने कहा कि मेरी शिकायतों का समाधान होगा। लड़ाई पद की नहीं आत्मसम्मान की थी। अपने अनुभव आलाकमान को बताना चाहता था। मेरी बात सुनने के लिए प्रियंका का शुक्रिया अदा किया। जिन लोगों ने संघर्ष किया उनकी सरकार में भागीदारी हो। कभी गलत भावना और भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। जो वादे करके सत्ता में आए उसे पूरा करेंगे।
पायलट ने कहा कि राजनीति में संयम जरूर रखना चाहिए। घर का विवाद घर मे निपट गया है। हम सत्ता संगठन के मुद्दे रेखांकित करना चाहते थे। पिछले कुछ समय से हम दिल्ली में थे। आलाकमान ने हर मुद्दे पर हमसे बात की है।देशद्रोह के मुकदमे से आहत हुआ। जिस तरह की बाते बोली गई उससे आश्चर्य हुआ था। अब समिति हमारी बात सुनेगी। मैंने भी 18 — 20 साल राजनीति को दिए हैं। पद की लालसा नही लेकिन मान सम्मान जरूरी है।