
जयपुर। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के छोटे पुत्र संजय पहाड़िया का सोमवार को जयपुर में आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजय पहाड़िया के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि संजय पहाड़िया ने सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहकर कार्य किया और समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। गहलोत ने संजय पहाड़िया के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र संजय पहाड़िया के आस्कमिक निधन की खबर से मैं आहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
चिकित्सा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने संजय पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से संकट की इस घड़ी में परिजनों को हिम्मत और दिव्यात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। बता दें कि संजय पहाड़िया ने वैर विधानसभा से 2008 में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे पूर्व पीसीसी सदस्य भी रहे। संजय पहाड़िया के दो बच्चे हैं।
Updated on:
01 Jan 2019 08:45 am
Published on:
01 Jan 2019 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
