9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यासागर महामुनिराज के निधन से सीएम भजनलाल दुखी, बोले – वे करुणा की प्रतिमूर्ति थे

Vidyasagar Maharaj : सीएम भजनलाल शर्मा ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
vidyasagar_maharaj.jpg

Vidyasagar Maharaj - CM Bhajanlal

Vidyasagar Maharaj : जैन मुनि व संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने 3 दिन के उपवास के बाद आज अपना देह त्याग दिया है। इस सूचना के बाद पूरा जैन समाज दुख के सागर में डूब गया। इस सूचना के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दुखी मन से उन्होंने लिखा कि संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव प्रवर श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज जी की संलेखना पूर्वक समाधि का समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। पूज्य आचार्य भगवंत जी तप, ज्ञान, संयम, आराधना और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। पूज्य आचार्य भगवंत जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

3 दिन के उपवास के बाद अपना शरीर त्यागा

आचार्य ज्ञान सागर के शिष्य आचार्य विद्यासागर ने 77 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में 3 दिन के उपवास के बाद अपना शरीर त्याग दिया है। रविवार को दोपहर एक बजे उनकी अंतिम संस्कार विधि पूरी की जाएगी। आचार्य के शरीर त्यागने का पता चलते ही दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान को मिला बड़ा तोहफा, पर्वतमाला योजना के तहत 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे