8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर : 1991 बैच के सुधांश पंत बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Sudhansh Pant Becomes New Chief Secretary of Rajasthan : जयपुर। राजस्थान की नौकरशाही को नया मुखिया मिल गया है। 1991 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को मुख्य सचिव (सीएस) बनाने का आदेश कार्मिक विभाग ने रविवार को जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Sudhansh Pant Becomes New Chief Secretary of Rajasthan

जयपुर : 1991 बैच के सुधांश पंत बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Sudhansh Pant Becomes New Chief Secretary of Rajasthan : जयपुर। राजस्थान की नौकरशाही को नया मुखिया मिल गया है। 1991 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को मुख्य सचिव (सीएस) बनाने का आदेश कार्मिक विभाग ने रविवार को जारी कर दिया है। पंत को 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बायपास कर नौकरशाही का मुखिया बनाया गया है।

मुख्य सचिव के साथ-साथ वह खनिज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का काम भी देखेंगे। उन्हें उषा शर्मा के स्थान पर सीएस बनाया गया है जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गई। हालांकि, शर्मा इसी साल जून में रिटायर हो गई थी, लेकिन उन्ळें छह माह का सेवा विस्तार मिला था। इससे पहले, शनिवार देर रात केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के आग्रह पर उन्हें रिलीव कर दिया था। वह केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव पद का कार्य संभाल रहे थे।

छह अधिकारियों को बायपास कर बनाया सीएस
1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत वरिष्ठता में 7वें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर मौजूदा सीएस उषा शर्मा हैं। दूसरे नंबर पर 88 बैच के डॉक्टर सुबोध अग्रवाल, तीसरे नंबर पर 89 बैच के वी. श्रीनिवास निवास, चौथे नंबर पर 89 बैच की शुभ्रा सिंह, पांचवें नंबर पर 89 बैच के राजेश्वर सिंह, छठे नंबर पर 89 बैच के रोहित कुमार सिंह हैं। भजन लाल शर्मा सरकार ने शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद छह अधिकारियों को बायपास कर पंत को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं पंत
सुधांश पंत राजस्थान में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जयपुर कलक्टर के अलावा वे जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद भी रहे। इसके अलावा पीएचईडी डिपार्टमेंट, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट, माइंस, विद्युत विभाग, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली हैं। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में वे राजस्थान में कार्यरत थे, लेकिन पटरी नहीं बैठने की वजह से वे दिल्ली चले गए।