
जयपुर. गृह विभाग ने शनिवार देर रात को प्रदेश के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत प्रदेश को रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। गृह विभाग ने जोनों के मुताबिक, आमजन को इस तरह दी है छूट।
रेड जोन में यह होगा
शहरी क्षेत्र : अब तक जिन इकायों को खोलने की अनुमति दी गई है, इनके अलावा निम्न और इकायों की अनुमति दी गई है। इनमें सेज विशेष आर्थिक क्षेत्र, निर्यातोन्मुखी इकायां, औद्योगिक संपदा और टाउनशिप। उत्पादन इकायां, जिनमें निरंतर प्रक्रिया और उनकी आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता होती है। पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली सभी इकायां
- 15 अप्रेल की गाइडलाइन अनुसार निर्माण की छूट रहेगी
- 15 अप्रेल, 19 अप्रेल और 25 अप्रेल को जारी किए गए आदेशों के अनुसार दुकानें खुली रहेंगी। इनमें नाई की दुकान, स्पा और सैलून नहीं खुल सकेंगे
- सरकारी कार्यालय और निजी कार्यालय 15 अप्रेल के आदेशानुसार खुले रहेंगे, भारतीय सरकार के दफ्तर एक मई को जारी आदेशानुसार खुलेंगे
ग्रामीण क्षेत्र : सभी औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है। 19 अप्रेल को जारी की गई गाइडलाइन की पालना अनुसार
- सभी निर्माण गतिविधियों की अनुमति है, ठेकदारों को जिला मजिस्ट्रेट के जरिए विशेष स्वीकृति दी जाएगी
- 15 अप्रेल, 19 अप्रेल और 25 अप्रेल को जारी किए गए आदेशों के अनुसार दुकानें खुली रहेंगी। इनमें नाई की दुकान, स्पा और सैलून नहीं खुल सकेंगे
रेड जोन में परिवहन
- परिवहन में इनको अनुमति नहीं रहेगी : साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब संचालन, बसों का जिले के अंदर और अंतर जिला आवागमन बंद रहेगा
- चौपहिया वाहन में चालक सहित दो या अधिकत्तम तीन बैठ सकेंगे और दोपहिया वाहनों में मात्र चालक ही बैठ सकेगा
आरेंज जोन के लिए अनुमति
- रेड जोन में जारी सभी प्रकार की अनुमति जारी रहेंगी
- बसों का जिले के अंदर और अंतर जिला आवागमन रहेगा
- टैक्सी एवं कैब संचालक चौपहिया वाहन में दी गई छूट के आदेशानुसार चल सकेंगी
- ऑटो रिक्शा एवं साइकिल रिक्शा में चालक के अलावा एक सवारी बैठ सकेगी
ग्रीन जोन के लिए अनुमति
- ओरेंज जोन में मिली सभी छूटें लागू रहेंंगी
- बसें बैठने की 50 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेंगी
- चौपहिया वाहनों में अधिकत्तम चालक सहित तीन सवारी बैठ सकेगी
- ऑटो रिक्शा व साइकिल रिक्शा में चालक सहित तीन सवारी बैठ सकेगी
- दो पहिया में चालक सहित दो लोग बैठ सकेंगे
Published on:
03 May 2020 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
