
jaipur jail
जयपुर. जेल मंत्री टीकाराम जूली केन्द्रीय कारागार में गुरुवार को पहुंचे और वहां करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल डीजी भूपेन्द्र दक, एडीजी मालिनी अग्रवाल सहित अन्य जेल अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री जूली कैदियों से मिलने के दौरान एक मूर्तिकार कैदी से मिलकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने जेल अधिकारियों को प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को स्वरोजगार के लिए बेहतर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। मंत्री जूली ने बताया कि मूर्तिकार से वार्तालाप के दौरान उसने बताया कि मामूली कहासुनी के दौरान झगड़ा हो गया। आवेश में एक व्यक्ति से मारपीट कर दी और उसकी मौत हो गई। तब से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। मूर्तिकार ने जेल में अलग-अलग सुंदर मूर्तियां बना रखी हैं। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों द्वारा फर्नीचर और अन्य सामान भी खूबसूरती से बनाया गया था।
भोजन और अन्य व्यवस्था भी देखी
मंत्री जूली ने जेल में बंदियों के लिए बनाए जाने वाला भोजनशाला और वीसी रूम, मुलाकात रूम और आईटीआई, उद्योग शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए। जेल डीजी भूपेन्द्र दक ने केन्द्रीय कारागार में किए जा रहे नवाचारों के बारे में मंत्री को जानकारी दी। जेल में कैदियों द्वारा बनाए जा रहे सामान और जेल प्रशासन की आय के स्रोत्र के संबंध में भी बातचीत की गई। केन्द्रीय कारागार अधीक्षक ने बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
Published on:
03 Feb 2022 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
