9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में बकरी को काटने पर तीन कुत्तों को गोली मारी

एक की खाल तक उतार ली  
less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर. राजधानी में कुत्तों के आतंक के चलते अब सरेआम उनकी गोली मारकर हत्या की जा रही है। ऐसा ही मामला हरमाड़ा थाना अंतर्गत बैनाड़ में सामने आया है। यहां पर एक घर में घुसकर एक बकरी को काटने वाले तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात को सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बैनाड़ निवासी सुवालाल के घर में बंधी बकरी को आवारा कुत्तों ने काट लिया था। घटना के बाद एक बावरिया ने क्षेत्र में घुमने वाले तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। शव देखने से संभावना है कि एक कुत्ते को दो दिन पहले, दूसरे को मंगलवार को और तीसरे को बुधवार को गोली मारी गई। तीनों शव अलग-अलग जगह पड़े मिले हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बावरिया की तस्दीक की जा रही है। गोली सुवालाल के कहने पर मारी या फिर बावरिया ने खुद गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। बुधवार रात को एक पशु प्रेमी ने इस संबंध में सूचना दी थी।


चित्रकूट में उत्पात मचाने वाले की तलाश में गुडगांव पहुंची पुलिस

चित्रकूट स्टेडियम के पास शराब पीकर उत्पात मचाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गुडगांव पहुंची है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने सहित तीन प्रकरण दर्ज करवाए गए। आरोपी ने कार बाजार में जीप बिकवाने का झांसा देकर वाहन ले लिया था। वाहन मालिक ने भी बिना इजाजत कार से बाजार से वाहन ले जाने का मामला दर्ज करवाया। वहीं नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का विरोध होने पर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारकर भाग गया था। कार मालिक ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। तीनों मामलों में चित्रकूट थाना पुलिस को तलाश है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग