
भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो : शर्मा
जयपुर-बांदीकुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों दौसा की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आम जन के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरों के एएसपी महेन्द्र कुमार शर्मा आम जन से रूबरू हुए। कार्यक्रम में एएसपी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। उन्होने कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार होने पर आम जन आगे आए। तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों को अपनी शिकायत दर्ज कराऐं। उन्होने कहा कि सरकार की ओर से भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर कार्यालय संचालित किए गए है। आम जन वहां अपनी शिकायत दर्ज कराऐं। यही नहीं एसीबी के नंबरों पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकत है।
उन्होंने कहा कि खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचारियों को नहीं दें। संवाद कार्यक्रम में चन्द्र मोहन अकोदिया ने बताया कि आए दिन भ्रष्टाचारी ट्रैप होते है, लेकिन कुछ दिन बाद ही जमानत मिल जाती है। इससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते है। इनके लिए कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए।
पार्षद महेंद्र दैमन ने कहा कि सरकार और प्रशासन अपने निजी लाभ के लिए अपनी शक्ति का सही सदुपयोग करे तो निश्चित रूप से भ्रष्टाचार का खात्मा हो सकता है। और इसी के साथ संसाधनों में कमी एवं जागरूकता नहीं होना भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। सभी कामो के लिए एक निश्चित समय अवधि सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम में दी गई है जिसको किसी भी विभाग ने अपने विभाग की बिल्डिंग के सामने सहज दृश्य स्थान पर नहीं लगा रखी है। इसलिए भी लोग ऑफि सों के चक्कर लगाते थक जाते हैं और इसका लभ कर्मचारी को मिलता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है । संवाद कार्यक्रम में बांदीकुई थाना प्रभारी नरेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गोयल, पार्षद राघवेन्द्र सिंह, विनेश वर्मा, बबलू तिवाडी,दिलीप सैनी,तौफिक हुसैन, दिनेश चंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर पालिका से संबंधित कई मुद्दे छाऐं रहे।
Published on:
13 Oct 2022 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
