16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनदेखी पड़ सकती है भारी, कहीं हो ना जाए हादसा

बांदीकुई के बसवा उपखंड के ग्राम धपावन कलां में स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय में क्षतिग्रस्त चार दीवारी हादसों को आमंत्रण दे रही है। उक्त चार दीवारी मात्र एक बबूल के पेड के सहारे खडी है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Nov 05, 2022

अनदेखी पड़ सकती है भारी, कहीं हो ना जाए हादसा

अनदेखी पड़ सकती है भारी, कहीं हो ना जाए हादसा

जयपुर। बांदीकुई के बसवा उपखंड के ग्राम धपावन कलां में स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय में क्षतिग्रस्त चार दीवारी हादसों को आमंत्रण दे रही है। उक्त चार दीवारी मात्र एक बबूल के पेड के सहारे खडी है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। जहां राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी ने प्रशासन को ज्ञापन भेजकर चार दीवारी की मरम्मत आदि कराने की मांग की है।

चतुर्वेदी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विधालय धपावन कलां की दो वर्ष पूर्व विधालय की चार दीवारी गिर चुकी है। और शेष दीवार का हिस्सा तिरछा होकर गिरने के कगार पर है। तथा चार दीवारी का हिस्सा मात्र बबूल के पेड के सहारे खडा है। वहीं विधालय के मुख्य द्वार के गेट के दोनो पिलर भी गिरने के कगार पर हेै। उन्होने बताया कि विधालय में कभी अद्र्धावकाश के दौरान खेलते कूदते समय कभी कोई हादसा घटित हो सकता है। पूर्व में भी इस बारे में स्कूल प्रशासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में यह लापरवाही किसी हादसे को आमंत्रण देती नजर आ रही है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमलता ने बताया कि पिलर एवं चार दीवारी के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों सहित पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीें हुई है।
फोटो कैप्शन-०१ बांदीकुई के धपावन कलां में स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय में क्षतिग्रस्त चार दीवारी।