
जयपुर। ‘आरॊहन -नेशनल वूमेन कॉन्क्लेव’ का आयोजन 14 और 15 अप्रेल को जयपुर में किया जाएगा। JITO Jaipur Ladies Wing द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव महिलाओं के सशक्तिकरण, उद्यमिता, लाइफस्टाइल और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम का पहला दिन 14 अप्रेल को जयपुर मैरियट में आयोजित होगा। यहां सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक ‘JITO Jaipur Junction’ नाम से एक भव्य लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन लगेगा। इस एग्ज़िबिशन में अपैरल्स, ज्वेलरी, कार्पेट्स, होम डेकोर, बैग्स सहित कई आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। साथ ही राजस्थान के कारीगरों द्वारा लाइव कला और संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खास बात यह है कि इस एग्ज़िबिशन में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।
पहले दिन विभिन्न प्रेरणादायक सेशन्स भी आयोजित होंगे, जिनमें नेहा मार्दा, नीलम कोठारी, विक्रांत मैसी और रजनीगंधा शेखावत जैसी जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और नेटवर्किंग का भी बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का दूसरा दिन 15 अप्रेल को मायानगरी, जयपुर में आयोजित होगा। यहां ‘फेमपावर नेटवर्किंग मीट’, ‘स्टाइल विद सब्स्टेंस’ (इशिता सलूजा के साथ) और ‘बॉस लेडी’ सेशन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर्स अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही ‘नाश्ता गली’ का अनोखा अनुभव भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
यह कॉन्क्लेव महिलाओं के लिए प्रेरणा, नेटवर्किंग और नए अवसरों का एक सशक्त मंच साबित होगा। आयोजक टीम मेघना जैन, प्रेरणा रांका, शालिनी लोढ़ा, एकता जैन, श्रुति सेठी, सौम्या जैन, पारुल शाह, अनामिका कटारिया, दीप्ति कोठारी, डेज़ल बापना, करिश्मा लोढ़ा, खुशबू कर्नावट, मेघा जैन, नम्रता चोरड़िया, पलक छाबड़ा, प्राची डागा, रेविका बगड़ा, ऋचा डागा, रिधि तिजारिया, रितिका जैन, समृद्धि बक्शी, सारिका कुमत और सुरभि बैद ने शहरवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
Published on:
12 Apr 2026 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
