अभी तक समय की कमी होने के चलते इन फ्लाइटस का टाइम टेबल अटका हुआ था। ट्रैक का काम पूरा होने के बाद अब चंडीगढ़ की रुकी हुई फ्लाइट भी शुरू हो सकेगी। अभी जयपुर एयरपोर्ट से रोज 63 फ्लाइटस उड़ रही हैं। जयपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जयदीप सिंह बलहारा ने बताया कि आज से जयपुर एयरपोर्ट एयरलाइन्स के लिए 24 घंटे चालू रहेगा। आज से ये फ्लाइटस होंंगी शुरू बेंगलूरु के लिए 2, दिल्ली, उदयपुर , पुणे, चेन्नई के लिए जयपुर से नई फ्लाइटस शुरू हो रही हैं।