18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर शिफ्ट की मिस्र की ममी

राजधानी के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (Albert Hall Museum) में मिस्र की ममी (Egyptian mummy) को गुरुवार को प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा भी प्रथम तल पर ही शिफ्ट हो गई है। अब सैलानी मिस्र की ममी को प्रथम तल पर देख सकेंगे। वहीं विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर शिफ्ट की मिस्र की ममी

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर शिफ्ट की मिस्र की ममी

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर शिफ्ट की मिस्र की ममी
— विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को खुलेगा अल्बर्ट हॉल

जयपुर। राजधानी के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (Albert Hall Museum) में मिस्र की ममी (Egyptian mummy) को गुरुवार को प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा भी प्रथम तल पर ही शिफ्ट हो गई है। अब सैलानी मिस्र की ममी को प्रथम तल पर देख सकेंगे। वहीं विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्याधर का बाग भी सैलानियों के लिए 27 सितंबर को खोल दिया जाएगा।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में मार्च 2017 में मिस्र की ममी को ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट में शिफ्ट किया गया था। इसके लिए बेसमेंट में अलग से दीर्घा बनाई गई। यहां रोशनी भी मध्यम की गई। गत 14 अगस्त को शहर में आई भारी बारिश के दौरान अल्बर्ट हॉल के बेसमेंट में पानी भर गया, हालांकि मिस्र की ममी सहित कई पुरा वस्तुओं को बचा लिया गया। इसके बाद ममी को बेसमेंट से शिफ्ट करने के साथ पुरा वस्तुओं का सहेजने के लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने एक कमेटी बनाई। कमेटी ने तय किया कि ममी सहित मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा को प्रथम तल पर शिफ्ट किया जाए। इस पर ममी सहित मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा को प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिया गया। अब लोग 27 सितंबर से मिस्र की ममी को प्रथम तल पर देख सकेंगे।