7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर की अनिता खत्री बनी ‘मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ’- 63 की उम्र में घूमर करते देख दुनिया रह गई हैरान

19 देशों की प्रतिभागियों में सबसे अधिक उम्रदराज प्रतिभागी होने के बावजूद बुलंद हौसले और आत्मविश्वास की बदौलत अनिता खत्री ने तीनों राउंड में...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Punit Kumar

Feb 02, 2018

Anita Khatri won title of Mrs. Universe Grand Ma Earth

जयपुर। संसार की सभी बुरी और अच्छी शक्तियां हमारे ही अंदर मौजूद हैं। जरुरत उनकी पहचान करने की। अगर आपने अच्छी शक्तियों को अपने लक्ष्य पर केन्द्रित कर लेते हैं तो सफलता आपके कदम चूम लेती है। कुछ ऐसा ही इस बार राजस्थान की रहने वाली अनिता खत्री ने कर दिखाया है। जहां उम्र के इस पड़ाव में लोगों के हसौले पस्त पड़ जाते हैं। तो वहीं बचपन से ही लाइम लाइट में आने का सपना संजोए अनिता खत्री ने 63 साल की उम्र में बुलगारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित कांटेस्ट में ‘मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।

2012 बनी मिसेज राजस्थान-

साल 2012 में मिसेज राजस्थान और साल 2017 में मिसेज इंडिया वुमेन ऑफ सबस्टीनस रह चुकी अनिता खत्री ने न केवल ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाया, बल्कि बिजनेस में भी एक सफल बिजनेसवुमेन के तौर पर खुद स्थापित किया। तो 19 देशों की प्रतिभागियों में सबसे अधिक उम्रदराज प्रतिभागी होने के बावजूद बुलंद हौसले और आत्मविश्वास की बदौलत अनिता खत्री ने तीनों राउंड में ज्यूरी मैबर्स का ध्यान आकर्षित करते हुए खिताब जीतने में सफल रहीं।

Read More: राजस्थान उपचुनाव: करणी सेना के आक्रोश का शिकार हुई भाजपा- हार पर राजपूत समाज ने जमकर की आतिशबाजी, तो...

ऐसे जीता मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ का खिताब-

बता दें कि इस प्रतियोगिता के नेशनल ड्रेस राउंड में अनिता खत्री ने मां दुर्गा और टेलेंट राउंड में घूमर नृत्य की प्रस्तुति के साथ राजस्थान की कला एवं संस्कृति से रूबरू कराया। इसके बाद इवनिंग गाउन के साथ रैंम्प वॉक के लिए उतरी अनिता खत्री की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब ज्यूरी मैंबर्स ने उनका नाम मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ के लिए पुकारा। जिसके बाद ज्यूरी मैंबर ने ताज और सैस पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2012 में जब ये कॉटेस्ट शुरु हुआ था, तो पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अनिता खत्री ने मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ कांटेस्ट में भाग लिया था। तो वहीं इस बार प्रतियोगिता में कैनेडा, स्पेन, मलेशिया, सिंगापुर, यूके, बुलगारिया, दक्षिण अफ्रीका, स्विटजरलैंड, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, रूस और भारत सहित कुल 19 देशों की 40 से 60 साल तक की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सबसे बड़ी बात ज्यूरी मैंबर्स ने अनिता खत्री को 63 साल की आयु होने के बावजूद स्पेशल एंट्री की अनुमति प्रदान की थी।

Read More: IPL-11: इस मशहूर उद्योगपति के बेटे को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, किमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

अनिता खत्री ने ये अवार्ड भी किए हासिल-

अनिता खत्री को वर्ष-2015 में फिक्की फ्लो अवार्ड, वर्ष-2016 में जयपुर सिटी आइकॉन अवार्ड भी मिल चुके हैं। बिजनेस के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने बच्चों में सैक्सुअल अभ्युजमेंट को लेकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। जबकि एक एनजीओ के जरिए अनिता खत्री स्कूलों में नि:शुल्क सेमीनार भी करती हैं। और इसके लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है।