उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने रवैया नहीं बदला तो आगामी विधानसभा चुनावों में उसे ऐसा ही नुकसान झेलना पड़ेगा। रावणा राजपूत सभा अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, चारण महासभा के अध्यक्ष सज्जन सिंह ने भी भाजपा की हार पर अपनी खुशी जताई। इस दौरान स्वाभिमान यात्रा समिति के प्रवक्ता करण सिंह राठौड़ ने कहा कि अब प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी।