शहर में साठ फीट रोड पर भी पेचवर्क किए छह माह ही हुए हैं। पहली बारिश में ही पेचवर्क टूट गया। सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो गई। वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण दुर्घटना का खतरा रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
गौरव पथ भी बदहाल
करीब छह माह पहले शहर का गौरवपथ वाकई अच्छा था, लेकिन अब बदहाल है। आरयूआईडीपी की सीवर लाइन ने सड़क को बीचों-बीच खोद डाला। लाइन डालने के बाद सड़कें पुन: समय पर नहीं बनी। इसके कारण बची हुई भी खत्म हो गई। अब जगह-जगह गड्ढे व रोडि़यां हैं।
एसपी सोनी एक्सईएन आरयूआईडीपी अलवर ने बताया कि बारिश के समय सड़कों की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। फिर भी जहां अधिक गड्ढे या दिक्कत है। वहां गिट्टी डलवाकर सही कराएंगे।
पी.के. जैन अधीक्षण अभियन्ता यूआईटी अलवर ने बताया कि सड़क जहां से धंस गई है या गड्ढे़ अधिक हो गए हैं। वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमजन को अधिक परेशानी नहीं हो।