31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर बना खेल का रणक्षेत्र, ‘स्पर्धा 2026’ में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

स्पर्धा में क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे प्रमुख खेलों के साथ कबड्डी, शतरंज और ई-स्पोर्ट्स जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 31, 2026

जेकेएलयू में स्पर्धा 2026 का भव्य आयोजन

जेकेएलयू में स्पर्धा 2026 का भव्य आयोजन

जयपुर। जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के मैदानों पर ‘स्पर्धा 2026’ ने ऐसा रंग जमाया कि हर तरफ जुनून, जोश और जीत की गूंज सुनाई दी। तीन दिन तक चले इस इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट में 28 विश्वविद्यालयों के 750 से अधिक खिलाड़ी जब आमने-सामने आए, तो हर मुकाबला फाइनल जैसा रोमांचक नजर आया। कुल 110 टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर आयोजन को भव्य और प्रतिस्पर्धी बना दिया।

इस मेगा स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों के साथ कबड्डी, शतरंज और ई-स्पोर्ट्स जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए कुल ₹2,00,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई, जिससे हर मुकाबले में जीत का जुनून साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर जेकेएलयू के कुलपति डॉ. विजयसेखर चेल्लाबोनिया ने कहा, 'स्पर्धा केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का मंच है, जहां टीमवर्क, नेतृत्व और खेल भावना को प्रोत्साहन मिलता है।' वहीं, रजिस्ट्रार और सीएफओ सीए केके माहेश्वरी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में युवाओं ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ फेस्ट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। म्यूजिक परफॉर्मेंस, डांस शो, जेमिंग सेशन, डीजे नाइट और फिल्म स्क्रीनिंग ने माहौल को उत्सव में बदल दिया और प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव दिया।

‘स्पर्धा 2026’ जेकेएलयू की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें शिक्षा के साथ छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को समान महत्व दिया जाता है।