5 लाख रुपए का था इनाम
जानकारी के अनुसार आरिफ जुनैद यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। आरिफ जुनैद पर कुल 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस पर अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी बम धमाके करने का आरोप है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस कई बड़ी जानकारियां प्रैस वार्ता में देगी।