15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के झोटवाड़ा में केनरा बैंक के ताले टूटे, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Jaipur Canara Bank: जयपुर के झोटवाड़ा में केनरा बैंक के ताले तोड़कर रात में एक बदमाश घुसा। सीसीटीवी में वह 11:30 बजे अंदर जाता दिखा। चोरी की पुष्टि नहीं हुई है, बैंक ने रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस पहचान में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jul 28, 2025

Jaipur Canara Bank Locks broken

Canara Bank Locks broken (Patrika Photo)

जयपुर: झोटवाड़ा में केनरा बैंक के ताले तोड़कर एक बदमाश रात में घुस गया। आरोपी ने बैंक में क्या चोरी किया है, अभी तक यह पुलिस के सामने नहीं आ सका है। पुलिस को मामले की जानकारी सोमवार सुबह मिली।


बता दें कि सुबह करीब दस बजे जब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो उन्होंने शटर को उठा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।


बैंक कर्मचारियों ने नहीं दी चोरी की रिपोर्ट


थानाधिकारी राजेंद्र शेखावत ने बताया कि फिलहाल कोई चोरी जैसी घटना सामने नहीं आई है। बैंक कर्मचारियों ने चोरी को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं, सीसीटीवी की जांच में सामने आ रहा है कि रात करीब 11:30 पर यह घटना हुई है। एक व्यक्ति बैंक के शटर के ताले तोड़कर अंदर जाता हुआ दिख रहा है और फिर बाहर आता दिख रहा है। संभवत नशे में चूर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।


पुलिस कर रही पूछताछ


पुलिस अब रात के समय आसपास रहने वाले लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी में सामने आया है कि बैंक में रात में गार्ड की ड्यूटी भी नहीं थी। पुलिस की ओर से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।