4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur जौहरी बाजार में नया विवाद: हैरिटेज नगर निगम के लिए पार्किंग बनती गले की फांस

Jaipur City Johari Bazar Parking जयपुर। जौहरी बाजार पार्किंग का मामला हैरिटेज नगर निगम के गले की फांस बन गया है। नगर निगम प्रशासन ने मई माह में 71 लाख 11 हजार में बाजार की पार्किंग का टेंडर किया, इस पर महापौर मुनेश गुर्जर ने इससे 30 लाख रुपए का राजस्व नुकसान बताते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया। इसके बाद निगम ने दूसरी बार टेंडर किया तो कोई फर्म शामिल नहीं हुई।

2 min read
Google source verification
Jaipur जौहरी बाजार में नया विवाद: हैरिटेज नगर निगम के लिए पार्किंग बनती गले की फांस

Jaipur जौहरी बाजार में नया विवाद: हैरिटेज नगर निगम के लिए पार्किंग बनती गले की फांस

Jaipur City Johri Bazar Parking जयपुर। जौहरी बाजार पार्किंग का मामला हैरिटेज नगर निगम के गले की फांस बन गया है। नगर निगम प्रशासन ने मई माह में 71 लाख 11 हजार में बाजार की पार्किंग का टेंडर किया, इस पर महापौर मुनेश गुर्जर ने इससे 30 लाख रुपए का राजस्व नुकसान बताते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया। इसके बाद निगम ने दूसरी बार टेंडर किया तो कोई फर्म शामिल नहीं हुई। अब निगम प्रशासन ने दरें कम कर 75 लाख रुपए में चौथी बार टेंडर निकाल दिए। वहीं पार्किंग टेंडर नहीं हाेने से निगम काे 6 से 8 लाख रुपए प्रतिमाह का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

निगम प्रशासन ने मई माह में जाैहरी बाजार पार्किंग टेंडर किया। बाजार में पार्किंग टेंडर 71.11 लाख रुपए हुआ। इसे लेकर संबंधित फर्म ने राशि भी जमा करा दी, लेकिन इस बीच महापौर मुनेश गुर्जर ने निगम को 30 लाख रुपए राजस्व का नुकसान होने की बात कह टेंडर निरस्त कर दिया। इसके बाद 30 मई और 13 जून को निगम प्रशासन से फिर से 95 लाख रुपए में जौहरी बाजार पार्किंग के टेंडर किए, लेकिन इसमें कोई फर्म नहीं आई। अब फिर से निगम प्रशासन ने जौहरी बाजार पार्किंग की दरें कम कर 75 लाख रुपए में टेंडर निकाले है। इस बीच करीब एक माह से अधिक दिन जौहरी बाजार में पार्किंग फ्री रही।

जौहरी बाजार पार्किंग टेंडर चौथी बार निकाला
कब — कितने में हुआ टेंडर — स्थिति
3 मई — 71.11 लाख — टेंडर होने के बाद राशि भी जमा
30 मई — 95 लाख — कोई शामिल नहीं हुआ
13 जून — 95 लाख — कोई शामिल नहीं हुआ
18 जून — 75 लाख — —

एक माह में हुआ 6 से 8 लाख का नुकसान
15 मई से पार्किंग बंद है, इससे नगर निगम को एक माह में ही 6 से 8 लाख रुपए राजस्व का नुकसान हुआ है।

निगम एक, नियम दो
नगर निगम ने जौहरी बाजार में पार्किंग टेंडर दरें कम आने पर निरस्त कर दिया, जबकि पास के ही बाजार चौड़ा रास्ता में भी दरें कम कर टेंडर निकाले है। चौड़ा रास्ता में कोरोना काल में ही पार्किंग टेंडर 54 लाख रुपए हुआ था, जिसे कम कर निगम प्रशासन ने अब 46 लाख 24 हजार में टेंडर कर दिया।

निगम का जवाब : कोई नहीं आया, इसलिए की दर कम
हैरिटेज नगर निगम उपायुक्त राजस्व प्रथम दीपाली भगोतिया का कहना है कि जौहरी बाजार पार्किंग टेंडर में पहली बार दरें कम आने से निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था, इसके लिए उसे रद्द किया गया, इसके बाद दो बार दरें बढ़ाकर टेंडर किए, लेकिन कोई नहीं आया, इसलिए इस बार दरें कम कर टेंडर किया है।