जयपुर। सूरजपोल गेट के पास लक्ष्मी नारायणपुरी स्थित जोशीला हनुमानजी मंदिर में श्रीराम दरबार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम राम के साथ सीताजी, लक्ष्मणजी और हनुमानजी के विग्रहों की प्राण—प्रतिष्ठा हुई।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन जल कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम दरबार विग्रहों की परिक्रमा करवाई गई। दूसरे दिन विग्रहों का जलाधि—फलाधिवास और ग्रह शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। वहीं अंतिम दिन विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान प्रसादी भी वितरित की गई।