23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur सिटी सर्वे से ‘गायब’ कई मकान

शहर (Jaipur City) के परकोटा क्षेत्र के एक—एक मकान का रिकॉर्ड आज भी मौजूद है। साल 1947 में महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय (Maharaja Sawai Man Singh II) ने शहर की 9 चौकड़ियों (Jaipur 9 Quartet) के एक—एक मकान का सर्वे (city survey) कराकर हर संपत्ति का मानचित्र बनवाया था, लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते वह रिकॉर्ड जगह—जगह से फट गया है। इससे कई संपत्तियों का रिकॉर्ड ही गायब हो गया है।

2 min read
Google source verification
Jaipur सिटी सर्वे से 'गायब' कई मकान

Jaipur सिटी सर्वे से 'गायब' कई मकान

Jaipur सिटी सर्वे से 'गायब' कई मकान
— परकोटे की 9 चौकड़ियों के एक—एक मकान का रिकॉर्ड, साल 1947 में मानसिंह द्वितीय ने कराया था सिटी सर्वे

जयपुर। शहर (Jaipur City) के परकोटा क्षेत्र के एक—एक मकान का रिकॉर्ड आज भी मौजूद है। साल 1947 में महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय (Maharaja Sawai Man Singh II) ने शहर की 9 चौकड़ियों (Jaipur 9 Quartet) के एक—एक मकान का सर्वे (city survey) कराकर हर संपत्ति का मानचित्र बनवाया था, लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते वह रिकॉर्ड जगह—जगह से फट गया है। इससे कई संपत्तियों का रिकॉर्ड ही गायब हो गया है। अब प्रशासन शहरों के संग अभियान में इस सिटी सर्वे की जरूरत पड़ी तो हेरिटेज नगर निगम ने इसको खंगाला। अब इसे संरक्षित करने के लिए निगम ने टेंडर लगाए है, करीब 70 लाख खर्च कर सिटी सर्वे के भूमि रिकॉर्ड मानचित्रों के लेमीनेशन करवाया जाएगा। इसके बाद इनका डिजिटलीकरण किया जाएगा।

वर्ष 1947 में मानसिंह द्वितीय ने परकोटा क्षेत्र का सिटी सर्वे कराकर भूमि रिकॉर्ड मानचित्र तैयार करवाए थे। पूरे परकोटा क्षेत्र की 9 चौकडियों का सिटी सर्वे कराया गया, जिसमें हर गली—बाजार के हर मकान का रिकॉर्ड तैयार किया गया। यह सर्वे चौकड़ी गंगापोल, चौकड़ी हजूरी तोपखाना, चौकड़ी विश्वेश्वरजी, चौकड़ी मोदीखाना, चौकड़ी तोपखाना देश, चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी सिरहड्योढी, चौकड़ी रामचन्द्रजी, चौकड़ी घाटगेट का करवाया गया। तब हर संपत्ति की लंबाई, चौड़ाई और मालिक के नाम को दर्ज करते हुए यह सर्वे कराया गया। जयपुर फाउडेंशन के संस्थापक अध्यक्ष सियाशरण लश्करी ने बताया कि जयपुर शहर का सर्वे देा बार हुआ, पहली बार साल 1868 में हुआ, तब महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने सर्वे कराया। उसके बाद महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय ने वर्ष 1947 में सर्वे कराया।

सिर्फ फोटो कॉपी ही देख सकेंगे....
हेरिटेज नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा का कहना है कि सिटी सर्वे के रिकॉर्ड को संरक्षित कर रहे है। इसके लिए करीब 70 लाख रुपए खर्च करेंगे, जिसके टेंडर लगा दिए है। पहले इसकी फोटो कॉपी करवाई जाएगी, इसके बाद इसका लेमीनेशन करवाया जाएगा। इन भूमि रिकॉर्ड मानचित्रों का डिजिटलीकरण भी करेंगे। लोग देखने के लिए फोटोकॉपी का उपयोग सकेंगे, जबकि मूल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से रखा जाएगा। इससे मूल रिकॉर्ड के नक्शे खराब नहीं हो सकेंगे।

यह है सिटी सर्वे में...
परकोटे क्षेत्र की 9 चौकड़ियों के हर मकान का नक्शा सिटी सर्वे में मौजूद है। इसके करीब 66 नक्शे मौजूद है। इन नक्शों से संपत्ति के मूल स्वामियों और संपत्ति स्थिति की पहचान करने में मदद मिलती है।