24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: राजस्थान यूनिवर्सिटी में कॉलेज छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन का किया विरोध, देर रात तक दिया धरना

राजस्थान यूनिवर्सिटी के माही छात्रावास में नवनियुक्त वार्डन त्योति मीणा के खिलाफ छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान यूनिवर्सिटी के माही छात्रावास में नवनियुक्त वार्डन त्योति मीणा के खिलाफ छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दिया और देर रात तक वहां बैठी रहीं। जब पुलिस रात करीब 9 बजे धरना स्थल पर छात्राओं को हटाने पहुंची, तो छात्राओं ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी नहीं थीं, जिससे उनका विरोध और बढ़ गया।

समस्याओं का समाधान नहीं करने का लगाया आरोप

छात्राओं का कहना है कि त्योति मीणा को पहले भी वार्डन के रूप में नियुक्त किया गया था, जब छात्रावास में असंतोष फैला था। वर्तमान वार्डन समस्याओं का समाधान नहीं करतीं। छात्राओं ने मांग की कि वार्डन को हटाकर किसी अन्य को नियुक्त किया जाए। इस पर चीफ वार्डन ममता जैन ने कहा कि छात्राओं से बात की जा रही है और कुलपति से चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में सोना ही सोना, अब निकालने का काम होगा शुरू