11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराएदार ने ही काटे थे 108 वर्षीय वृद्धा के पांव, कर्जा चुकाने के लिए रची थी साजिश, महिला की मौत

वृद्धा के दोनों पैर काट कर चांदी के कडे लूट वारदात का किया पर्दाफाश, किराएदार ने ही काटे थे महिला के पैर, दीपावली पर कर्जा चुकाने के लिए कड़े लूटने की रची साजिश, दो दिन अस्पताल में संघर्ष के बाद महिला की मौत

2 min read
Google source verification
jaipur

किराएदार ने ही काटे थे 108 वर्षीय वृद्धा के पांव, कर्जा चुकाने के लिए रची थी साजिश, महिला की मौत

जयपुर। 108 वर्षीय जमुना देवी मीणा के बेरहमी से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के घर पर ही रहता था। पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस प्रेस कांफ्रेंस से सनसनीखेज वारदात का खुलासा करेगी। उधर अस्पताल में दो दिन संघर्ष के बाद पीड़िता जमुना देवी की मौत हो गई। आरोपी से लूटे गए चांदी के कड़े और एक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस ने मंगलवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने बताया आरोपी प्रकाश प्रजापत 3-4 साल पहले बुजुर्ग महिला के मकान में किराए से रहता था। आरोपी का अय्याशी करने व घूमने-फिरने का शौक था। जिसके चलते उस पर काफी कर्जा हो गया थाँ जिसे चुकाने के लिए आरोपी ने यह साजिश रची।

गौरतलब है कि गंगापोल गेट के बाहर पुलिया के नजदीक लुटेरे रविवार सुबह एक मकान में 108 वर्षीय जमुना देवी मीणा के बेरहमी से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए। बेखौफ लुटेरे चलने में असमर्थ जमुना देवी को घर के अंदर से बाहर बने बाथरूम में घसीटकर ले गए और उसका गला रेत दिया। फिर धारदार हथियार से उसके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए। गले में पहना सोने का जोल्या भी ले गए। गंभीर घायल जमुना देवी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:बहन के कटे पांव देख फफक पड़ा भाई, बोला: नहीं देख सकता उसकी तड़प, कैसे सहेगी यह दर्द

किराएदारों पर ही था शक
पुलिस को वारदात में सबसे पहला शक आस-पास के लोगों और परिजन पर गया था। महिला के मकान में 11 किराएदार रहते हैं। पुलिस की जांच इन पर ही लगी हुई थी। वहीं वृद्धा के मकान में सब्जी बेचने वाले किराएदार सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। लेकिन रविवार के कारण उठे नहीं या फिर क्या कारण रहा। घर के चौक में सब्जी भी रखी थी। पुलिस ने इसी आधार पर पूछताछ कर रखी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग