7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 साल के आदमी की चार साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत, घर में घुसकर …

मालवीय नगर थाना इलाके की घटना, चार साल की मासूम के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
rape accused

50 साल के आदमी की चार साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत, घर में घुसकर ...

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 50 वर्षीय राहगीर ने घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम पर नीयत बिगड़ गई। आरोपी ने बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के रोने पर परिजन आए तो आरोपी भाग गया। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर भतीजे ने ऐसी दवा पिलाई, हो गए हाथ-पांव सुन्न, मेडिकल बैड पर लिटाया, और फिर...

डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। किराए के मकान में रहने वाली चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सड़क पर जा रहा एक व्यक्ति उसे पकड़कर घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बच्ची रोने लगी। मासूम के रोने की आवाज पर परिजन आए तो आरोपी भागने लगा। परिजन के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान आरोपी मौके से भाग गया।

परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी धर्मराज चौधरी ने बताया कि तफ्तीश के बाद आरोपी के बारे में पता चला कि वह नजदीक ही एक कॉलेज में वर्कर है। पुलिस ने रैगरों का मोहल्ला, बगराना निवासी पप्पू लाल रैगर (50) को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग